Gorakhpur News: ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टनगर गेट के सामने शनिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपरौली निवासी प्रेम मद्धेशिया उर्फ झकझक (55) शनिवार रात आईजीएल फैक्ट्री की ओर से साइकिल से हाईवे पर जा रहे थे। वह ट्रांसपोर्टनगर गेट के सामने गोरखपुर-बस्ती लेन पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी सहजनवा ले गई, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रेम तीन बेटों के पिता थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.