गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में बरगदही रेडियो स्टेशन के सामने रविवार देर रात भूसा लदे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के बगीचे के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूपी 52 बीके 4794 में सवार दोनों युवक पडरौना से गोरखपुर जा रहे थे। रविवार रात करीब ढाई बजे बरगदही रेडियो स्टेशन के सामने फोरलेन पर आगे चल रहे भूसा लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के बगीचे के गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: एकट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पलटी कार,बाल बाल बचे लोग तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर ...