Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से युवक घायल
गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: सोनबरसा। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रामूडिहा गांव के सामने फोरलेन पर बुधवार की सुबह करीब 8 बजे अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को एम्स पहुंचाया। इसी क्षेत्र के रामूडिहा निवासी संतोष कुमार उर्फ पुल्लु गौड़ (47) बुधवार की सुबह रामूडिहा गांव के सामने फोरलेन पार कर रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर की तरफ जा रहा तेज गति अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिसमे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.