गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज में ब्लॉक रोड के सामने सोनौली हाईवे पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मामी-भांजा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी कैम्पियरगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महराजगंज जिले के बृजमनगंज निवासी विजय यादव (28) अपनी मामी गुड़िया देवी (45), निवासी लोटन को बाइक से लेकर गोरखपुर से लौट रहे थे। कैम्पियरगंज में ब्लॉक रोड के सामने सोनौली हाईवे पर उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...