गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। चिलुआताल पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने टैंकर से पेट्रोल चोरी कर अवैध रूप से भंडारण करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जमुआड अंडरपास के पास एक टीनशेड से पांच नीले ड्रमों में रखा करीब 600 लीटर पेट्रोल बरामद किया। मौके से 20 लीटर की प्लास्टिक बाल्टी, कीप, पाइप और टैंकर भी मिला है। पुलिस के अनुसार टीनशेड में पेट्रोल का भंडारण किया जा रहा था, लेकिन वहां आग से बचाव के लिए कोई अग्निशामक उपकरण नहीं था。

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को उपनिरीक्षक आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मजनू चौकी क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि जमुआड अंडरपास के पास एक टीनशेड में टैंकर से डीजल-पेट्रोल निकाला जा रहा है। पुलिस ने एंटी थेफ्ट टीम क...