Gorakhpur News: टैंकर सीधा होने के 21 घंटे बाद खुला फोरलेन का एक लेन
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-कुशीनगर फोरलेन पर बाघागाड़ा के पास पलटे एथेनॉल भरे टैंकर को शनिवार दोपहर 80-80 टन क्षमता वाली दो बड़ी क्रेन की मदद से सीधा कर दिया गया। टैंकर सीधा करने के बाद गैस का रिसाव नहीं होने पर बंद की गई लेन को करीब 21 घंटे बाद आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। गुवाहाटी से शाहजहांपुर एथेनॉल लेकर जा रहा टैंकर शुक्रवार शाम बाघागाड़ा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया था। हादसे के बाद टैंकर के ढक्कन की तरफ से रिसाव होने लगा था। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फोरलेन की एक लेन पर आवागमन रोक दिया था。
टैंकर को सीधा करने की प्रक्रिया सूचना पर गीडा पुलिस, फायर ब्रिगेड और जीआईसीएल की टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत और पांच क्रेन की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.