Gorakhpur News: टेबल टेनिस में अंश और साक्षी फाइनल में
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रिंसिपल कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को खेले गए। पुरुष वर्ग में अंश ने अमन को 10-7, 10-4 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तुषार सिंह ने नकुल शाही को 10-5, 10-3 से पराजित किया। महिला वर्ग में साक्षी सिंह ने जान्हवी चौरसिया को 10-8, 10-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं कल्पना ने सिद्धि मिश्रा को 10-6, 10-2 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में नकुल शाही और महिला वर्ग में जान्हवी चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। गुरुवार सुबह 11 बजे पुरुष वर्ग में अंश और तुषार तथा महिला वर्ग में कल्पना और साक्षी के बीच फाइनल मुकाबला होगा। यह भी पढ़ें- खेल--दक्षिण क्षेत्र, पश्चिम यूपी, दक्षिण मध्य और पूर्वी यूपी के खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.