Gorakhpur News: टेंपो में महिला का मंगलसूत्र चोरी, दो महिला चोर गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: महावनखोर/कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। टेंपो में सफर के दौरान एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यात्रियों की सतर्कता से चोरी गया मंगलसूत्र मौके पर ही बरामद हो गया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अनीता अपनी देवरानी कमलावती के साथ कैम्पियरगंज से टेंपो में घर लौट रही थीं। सफर के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। महावनखोर चौराहे पर उतरने के बाद अनीता को मंगलसूत्र गायब होने का पता चला। संदेह होने पर यात्रियों की मौजूदगी में महिलाओं की तलाशी ली गई, जिसमें एक महिला के बैग से चोरी गया मंगलसूत्र बरामद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.