Gorakhpur News: टूटी नाली से हादसे का खतरा
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 15 हनुमंतनगर में टूटी नाली लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। सैनी आटा चक्की के दक्षिण जंगी हाता के सामने शनि मंदिर जाने वाली गली में नाली वर्षों से टूटी है। शनिवार को नाली में लोडर वाहन फंस गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली पहले करीब एक फीट चौड़ी थी, लेकिन टूटने और किनारे की मिट्टी खिसकने से अब इसका फैलाव करीब चार फीट तक हो गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर निगम से जल्द नाली का निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.