Gorakhpur News: टीबी से निजात के बाद भी 38 फीसदी मरीज परेशान
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी कई मरीज सांस फूलने, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से जूझते हैं। एम्स गोरखपुर के एक अध्ययन के प्रारंभिक निष्कर्षों में करीब 38 प्रतिशत मरीजों में ऐसे लक्षण मिले हैं। मरीजों की इन परेशानियों को दूर करने और उनकी जीवन गुणवत्ता सुधारने के लिए पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन (फेफड़ों का पुनर्वास) जरूरी है। एम्स में आईसीएमआर वित्तपोषित शोध परियोजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम यह जानकारी एम्स के विशेषज्ञों ने साझा की है। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि टीबी उन्मूलन के साथ मरीजों के उपचार के बाद की देखभाल पर भी ध्यान देना होगा। सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के डॉ. प्रदीप खरया ने बताया कि अध्ययन गोरखपुर के खोराबार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.