Gorakhpur News: झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के डड़िया गांव में रविवार रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। रागनी पत्नी अशोक ने गांव के चार लोगों पर पुरानी रंजिश में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। रागनी ने बताया कि आरोपित अक्सर गाली-गलौज कर धमकी देते थे। आग से दो साइकिल, दो बकरियां, दो कुंतल गेहूं, एक कुंतल चावल और दस हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.