Gorakhpur News: झोपड़ी में घुसे युवक को टोकना पड़ा महंगा, मां-बेटे की पिटाई
गोरखपुर, नवम्बर 18 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के नयागांव में भंडारे के दौरान झोपड़ी में घुसे युवक को टोकना एक दूसरे युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि टोकने पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। अगले दिन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची पीड़ित की मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नयागांव निवासी विकास पुत्र उमेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उनके घर भंडारे का आयोजन था। इसी दौरान गांव का अजय उनकी झोपड़ी में घुस गया। विकास ने उससे झोपड़ी में जाने का कारण पूछा तो आरोप है कि अजय गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विकास के मुताबिक, मंगलवार को उनकी मां घटना की शिकायत लेकर अजय के घर पहुंचीं। वहां अजय और उसके परिवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.