Gorakhpur News: झाड़-फूंक कराने आई महिला से छेड़खानी, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: कटसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में झाड़-फूंक कराने आई महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़खानी, मारपीट, जातिसूचक गाली और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 14 अगस्त को दोपहर करीब डेढ़ बजे पति बालकेश के साथ झाड़-फूंक कराने देवरिया निवासी भास्कर तिवारी के पास गई थी। आरोप है कि भास्कर ने झाड़-फूंक शुरू करने के बाद उसके पति को फूल लाने चौराहे पर भेज दिया। इसके बाद महिला से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान-माल की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर भास्कर तिवारी के खिलाफ छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.