गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव के कोइरीपुरवा टोले में मंगलवार को सड़क किनारे झाड़ी में नवजात बच्ची मिलने की इलाके में चर्चा रही। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को ले जाकर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई और फिर उसे गोरखपुर स्थित चाइल्ड केयर सेंटर पहुंचा दिया। मंगलवार को कोइरीपुरवा टोले में सड़क किनारे झाड़ी से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने देखा तो वहां नवजात बच्ची पड़ी थी। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक स्नेहलता और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। प्रारंभिक तौर पर बच्ची के कुछ घंटे पहले जन्म लेने की आशंका जताई गई है। पुलिस बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां उसकी स्वास्थ्...