Gorakhpur News: झाड़ियों में मिली लावारिस बाइक
गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-दो स्थित चिलुआ नदी के पुल के नीचे झाड़ियों में लावारिस हालत में मिली नई बाइक से कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाइक चोरी नहीं हुई थी, बल्कि उसका मालिक नशे की हालत में उसे वहीं छोड़कर घर चला गया था। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया और उसके घर पहुंची। वहां जंगल डुमरी नंबर-एक निवासी अर्जुन चौहान घर पर सोता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि रात में वह अत्यधिक नशे में था, इसलिए उसे याद नहीं कि बाइक कहां छोड़ आया। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में बिना नंबर प्लेट बाइक सीज खपड़हवा चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला ने बताया कि बाइक के स्वामी की पहचान कर ली गई है। नशे की हालत में वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.