Gorakhpur News: झंडा उतारने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, 10 पर निरोधात्मक कार्रवाई
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रामूघाट गांव में ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर घरों पर लगाए गए झंडों को उतारने पर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झंडा उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद कहासुनी के बाद मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया है। जानकारी के अनुसार, ईद मिलादुन्नबी पर गांव में कुछ घरों पर झंडे लगाए गए थे। आरोप है कि कुछ युवक झंडे उतारकर फेंकने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट की स्थिति बनने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.