Gorakhpur News: झंगहा में घर में अचेत मिले अधेड़ की मौत
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: बरही/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी दीनानाथ गुप्ता (50) गुरुवार सुबह अपने घर में अचेत अवस्था में मिले। परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दीनानाथ का परिवार मुंबई में रहता है और वह गांव स्थित मकान में अकेले रहते थे। बुधवार रात वह रोज की तरह घर में सोए थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उन्हें बाहर निकलवाया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.