Gorakhpur News: ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया कुर्मी टोला चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने शिवांगी ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। शटर उठाने पर पीछे की दीवार में सेंध कटी मिली और दुकान में रखी अलमारी भी टूटी थी। दुकानदार ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दुकानदार के मुताबिक, दुकान करीब एक माह पहले ही खोली गई थी। चोरी हुए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.