गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा चौकी से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद रविवार को एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान संचालक से घटना की जानकारी ली और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। साथ ही आसपास के दुकानदारों से सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। बनौली निवासी प्रदीप वर्मा की घघसरा कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नकद और चांदी व आर्टिफिशियल आभूषण समेत करीब 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया था। निरीक्षण के दौरान एसपी नॉर्थ ने पास स्थित नगर पंचायत की गौशाला और आसपास के क्षेत्र का भी जायजा लिया। इस मौके पर थाना प्रभारी संजय मिश्र, चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय...