Gorakhpur News: जोड़ों में दर्द और सुबह की अकड़न को न करें नजरअंदाज
गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में विश्व गठिया दिवस पर सोमवार को सीएमई, मरीजों और उनके परिजनों के लिए मुफ्त बीएमडी जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'जोड़ों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है: शीघ्र निदान से समग्र उपचार तक' रही। इसमें गठिया की समय पर पहचान और बेहतर इलाज पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन, सुबह उठने पर अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय सलाह और जांच से बीमारी की प्रगति को नियंत्रित करने, दर्द कम करने और मरीजों की सक्रियता बनाए रखने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में गठिया के इलाज में अस्थि रोग, मेडिसिन, फिजियोथेरेपी और पुनर्वास की भूमिका पर भी चर्चा हुई।विशेषज्ञों ने बताया कि दव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.