Gorakhpur News: जेसीबी से कटी केबल, आठ घंटे गुल रही बिजली
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से केबल कटने, बिजली का पोल टूटने और बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र का खजांची फीडर मंगलवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक करीब आठ घंटे बंद रहने से एक हजार से अधिक घरों के लोगों परेशान हुए। साथ ही आरटीओ कार्यालय में दिन भर कोई कामकाज नहीं हो पाया। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि खजांची फ्लाईओवर के पास निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से केबल कट गई थी। केबल को ठीक करने का काम पूरे दिन चलता रहा। केबल जोड़ने के बाद शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इलाहीबाग में पोल टूटने से 50 घरों में नहीं आ रही बिजलीइलाहीबाग में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बिजली का पोल टूटने से इससे संबधित करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.