गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला व मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल तिथियां जारी कर दी गई हैं। सोमवार को आरएसओ राजेश कुमार सोनकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतियोगिता के लिए वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला टीम का चयन/ट्रायल 23 जुलाई अपरान्ह 03 बजे से लिया जाएगा। वहीं, 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से मंडलीय ट्रायल लिया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 08 अगस्त तक मऊ में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...