Gorakhpur News: जीवन को संस्कार-सद्मार्ग की प्रेरणा देती है श्रीरामचरितमानस
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर के सभागार में भारत मानस संघ का 51वां वार्षिकोत्सव एवं गोस्वामी तुलसीदास की 529वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मानस चित्रांकन, देशभक्ति भजन, शंख वादन, श्रीराम बाल रूप सज्जा और मानस चौपाई सिद्धि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्मिता मोदी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस जैसे अमृत ग्रंथ की रचना कर जनमानस को ऐसी आध्यात्मिक धरोहर दी, जो जीवन को संस्कार और सद्मार्ग की प्रेरणा देती है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनके विचारों को आत्मसात करने से जीवन सरल और सार्थक बनता है। यह भी पढ़ें- Simdega News: तुलसीदास ने रचनाओं से श्रीराम के आदर्शों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.