Gorakhpur News: जीरो वेस्ट होम बुकलेट वितरित कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में 1 से 7 नवम्बर तक 'मिशन लाइफ' पहल के अंतर्गत 'ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह' के अंतिम दिन मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम एपी पाण्डेय के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय परिसर में कचरा कम करें और पुनः उपयोग करे (रिड्यूस एण्ड रियूज) की अवधारणा पर आधारित एक स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों द्वारा पुराने कपड़े, खिलौने एवं पुस्तकें स्वेच्छा से दान कीं। रेलवे कॉलोनियों में कचरा पृथक्कीकरण अभियान के माध्यम से रेल परिवार के सदस्यों को घरेलू कचरे को उचित श्रेणियों में पृथक करने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे के वैज्ञानिक तरीकों से निस्तारण के लिए जागरूक किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.