गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास पांडेय ढाबा के निकट शनिवार को अचेत अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सूचना मिली कि पांडेय ढाबा के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे तत्काल सीएचसी पिपरौली ले गई। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्...