गोरखपुर, अगस्त 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मना। प्राधिकरण परिसर में उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं ज्ञान अज्ञात शहीदों को नमन किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शहीदों के बलिदान से ही देश आजाद: स्वतंत्र देव सिंह समारोह को जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, सचिव प्रखर उत्तम, ओएसडी डॉ संजीव दीक्षित ने संबोधित किया। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही देश आजादी की खुली हवा में सांस ले रहा है। आजादी को बनाए रखना और देश को विकास के पथ पर आगे ले जान...