गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण के तारामण्डल क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कोशिशे शुरू हुई। ग्रीनवुड योजना के सामने का क्षेत्र, चंपा देवी पार्क के आसपास का इलाका, लेक व्यू आवासीय योजना, गौतम विहार, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, बुद्ध विहार कॉलोनी, फरसहिया ताल क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पम्प लगाकर जल निकासी कराई गई। जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने सभी जलनिकासी टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा, पम्प चला कराई जलनिकासी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...