Gorakhpur News: जीडीए की ओटीएस का 697 बकायेदारों ने लिया लाभ
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का करीब 45 प्रतिशत बकाएदारों ने लाभ उठाया। 18 अप्रैल से 17 जुलाई 2026 तक संचालित इस योजना के तहत 697 डिफाल्टर आवंटियों ने आवेदन कर ब्याज और पेनल्टी में छूट का लाभ उठाया। इन आवेदनों के माध्यम से 25.31 करोड़ रुपये के बकाये के सापेक्ष अब तक प्राधिकरण को 4.54 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। शेष 20.77 करोड़ रुपये आवेदकों द्वारा एकमुश्त अथवा किश्तों में जमा किए जा रहे हैं। प्राधिकरण ने करीब 1550 बकायेदारों को सूचीबद्ध किया था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल का कहना है कि योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराने वाले बकायेदारों के खिलाफ अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बकाया नहीं जमा करने पर आवंटन निरस्त करते हुए आवास-दुकान खाली कराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.