Gorakhpur News: जीडीए का समाधान दिवस आज, ओटीएस का लाभ लेने 17 तक मौका
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण शुक्रवार को अपने राप्ती सभागार में वृहद समाधान दिवस आयोजित करेगा। इसमें मानचित्र, अभियंत्रण और संपत्ति अनुभाग से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण होगा। वहीं, एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 का लाभ लेने के लिए 17 जुलाई अंतिम तिथि होने के कारण प्राधिकरण ने बकायेदार आवंटियों से तत्काल आवेदन करने की अपील की है। समय सीमा चूकने पर आवंटन निरस्त कर बेदखली की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल गुरुवार को समाधान दिवस में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि आवंटियों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना हो सके। उधर ओटीएस-2026 के तहत ब्याज एवं अन्य देयों में छूट का लाभ लेने के लिए पंजीकरण और बकाया ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.