गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर क्षेत्र के रामजानकी नगर निवासी अकाउंटेंट संतोष तिवारी पर फर्म का जीएसटी जमा करने के नाम पर 8,58,287 रुपये लेने और टैक्स जमा किए बिना रकम हड़पने का आरोप लगा है। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण रामबाग जटेपुर निवासी पुष्पा जायसवाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2019 से 2025 के बीच उनकी फर्म का अकाउंट संभालने, जीएसटी जमा करने और रिटर्न दाखिल करने का काम संतोष तिवारी देखते थे। आरोप है कि इसी दौरान संतोष ने जीएसटी जमा करने के नाम पर 8,58,287 रुपये लिए, लेकिन टैक्स जमा नहीं किया। आरोप है कि खातों में हेरफेर कर रकम का गबन कर लिया गया।

मारपीट की शिकायत पुष्पा ने 16 मार्च 2026 को जनसुनवाई पोर्टल ...