गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, मुख्य संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार को रेलवे अधिकारियों के साथ गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और ट्रेनों में बैठे यात्रियों से मिलकर सफाई और सुरक्षा पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। महाप्रबंधक ने करीब सवा घंटे तक अधिकारियों के साथ प्लेटफार्म, बुकिंग काउंटर का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Balia News: जन संवाद में पहुंचे एजीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षणस्टेशन पर यात्रियों से सफाई और सुरक्षा का फीडबैक महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ठीक 11 बजे फर्स्ट क्लास गेट से प्लेटफार्म 2 पर पहुंचे। इसी समय वैशाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पहुंची। उन्होंने यात्रियों के बीच जाकर उनसे बातचीत की। महाप्रबंधक पूछताछ काउंटर के बगल में बैठे यात्रियों ...