Gorakhpur News: जिले में 5 साल का अनुभव मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए डाल रहा अड़ंगा
गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राहुल श्रीवास्तव। प्रदेश सरकार की ओर से दूसरे राज्यों पर निर्भरता घटाने के लिए वर्ष 2026-27 में मत्स्य हैचरी स्थापना योजना शुरू की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस योजना के अंतर्गत मांगा गया 5 साल का अनुभव आवेदन में अड़ंगा डाल रहा है। 16 जुलाई से शुरू हुए आवेदन की प्रक्रिया के दौरान अब तक विभागीय पोर्टल पर पांच आवेदन आए हैं। इसमें से गोरखपुर मंडल से चार आए है। जिले में हैचरी संचालन का अनुभव नहीं होने के कारण बहुत ही कम मात्र दो आवेदन आए हैं। वहीं पूरे प्रदेश से कुल 5 आवेदन आए हैं। देवरिया और महराजगंज से एक-एक और सोनभद्र से एक आवेदन आए हैं। आवेदनों के साथ अनुभव प्रमाण पत्र पोर्टल पर संलग्न नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार अनुभव प्रमाण पत्र नहीं होने से आवेदन निरस्त हो जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.