Gorakhpur News: जिला अस्पताल रोड के जलभराव से राहत को बनेगा नया नाला
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल रोड पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को नगर आयुक्त अजय जैन ने जिला अस्पताल से मलिन बस्ती तक प्रस्तावित नाले का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 63 जगन्नाथपुर मलिन बस्ती में जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को देखते हुए बाईपास नाले के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा, ताकि बारिश के दौरान लोगों को राहत मिल सके। इसके अलावा जिला चिकित्सालय से शास्त्री चौक तक सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत प्रस्तावित नाले का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस नाले के पानी को सीएम ग्रिड फेज-2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.