Gorakhpur News: जिला अस्पताल में 172 की हुई कैंसर स्क्रीनिंग
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को निश्शुल्क कैंसर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में 172 लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र बिरबिया और सहायक चिकित्सक डॉ. तरुण कांति राजन ने स्क्रीनिंग कर परामर्श देते हुए निशुल्क दवाएं भी दी गईं। इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरडी रमन, डॉ. श्रद्धा सिद्धार्थ, अजय श्रीवास्तव, सत्यवती तिवारी, नारद मुनि, बृजेश पांडेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.