Gorakhpur News: जिला अस्पताल में नेत्ररोग विशेषज्ञ से विवाद, की शिकायत
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जिला अस्पताल में नेत्ररोग विशेषज्ञ से तीमारदार ने विवाद कर लिया। तीमारदार सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी है। वाकया बीते सोमवार का है। इस मामले में पीड़ित नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. अंजनी गुप्ता ने एडी हेल्थ और एसआईसी से लिखित शिकायत की है। बताया जाता है कि ओपीडी में मरीज के इलाज को लेकर सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी और नेत्ररोग विशेषज्ञ के बीच बहस हो गई। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि विवाद एक व्यक्ति के ड्रइविंग लाईसेंस को लेकर हुआ। बहस होते देख अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। चिकित्सक ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.