Gorakhpur News: जिन बसों में सीट खाली दिखी, उन्होंने भी नहीं रोका
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षाबंधन पर महिलाओं और बेटियों को सरकार ने सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी, लेकिन कुछ बस चालकों-परिचालकों की मनमानी से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरकार की इस पहल से महिलाओं में उत्साह है, लेकिन त्योहार के दिन सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। महिलाओं का आरोप है कि खाली बसों के चालकों ने भी रास्ते में खड़ी महिलाओं की यात्रा में मदद नहीं की। इस कारण परेशानी हुई। सहजनवा थाना तिराहा से लेकर भीटी रावत, बोक्टा, बरवार, नौसढ़ और जैतपुर चौराहे तक शुक्रवार को यही स्थिति दिखाई दी। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और अन्य यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए चौराहों पर खड़े रहे। काफी देर तक इंतजार के बाद भी बसें दिखाई न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.