Gorakhpur News: जाम में फंसा रहा वाहन, बीमार बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
गोरखपुर, नवम्बर 26 -- Gorakhpur News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर सलेमपुर में गांधी चौक से लेकर सीएचसी गेट तक सड़क किनारे लग रहीं सब्जी की दुकानों के कारण जाम में बुधवार सुबह बीमार वृद्ध को अस्पताल ले जा रहा वाहन करीब आधे घंटे तक फंसा रहा। इसके चलते वृद्ध की हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मईल थाना क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी कलाधर मणि त्रिपाठी (80) की बुधवार तड़के घर पर तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें आनन-फानन में निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर आ रहे थे। उसी दौरान गांधी चौक से सीएचसी गेट के बीच सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों के चलते जाम में उनका वाहन फंस गया। परिजनों ने जाम हटवाकर वाहन निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सड़क तक लगी सब्जी की दुकानों और बेतरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.