Gorakhpur News: जाति-धर्म पूछकर मारपीट का आरोप, केस
गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला की सब्जी मंडी में जाति और धर्म पूछकर एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बेलनापार निवासी संजीत तिवारी की तहरीर पर गोला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजीत तिवारी ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को वह सब्जी खरीदने सब्जी मंडी गए थे। वहां सब्जी विक्रेता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज विक्रेता ने उनकी जाति और धर्म पूछने के बाद अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ मिलकर उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव के बाद आरोपियों ने दुकान से जाते समय जान-माल की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कुंजा ग्रांट में युवक से लाठी-डंडे से मारपीट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.