गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी पर नियमित जांच के लिए आई दो माह की गर्भवती की रिपोर्ट एचआईवी संक्रमित पाई गई, जबकि उसके पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में असहजता की स्थित बन गई। उधर महिला को इलाज के लिए एआरटी सेंटर भेज दिया गया है। क्षेत्र के एक गांव में कुशीनगर निवासी महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। पति संतकबीर नगर जिले का निवासी है। दोनों का करीब एक वर्ष पहले लव मैरिज हुई है। पति गाड़ी चलता है। महिला को गांव की आशा ने रूटीन जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाई थी, जहां ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट में वह एचआईवी संक्रमित निकली।इसके बाद उसकी पुनः जांच हुई। जांच रिपोर्ट से संतुष्ट होने के बाद उसके पति का ब्लड लेकर एचआईवी जांच की गई। ...