गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। छह खाद्य पदार्थ के नमूने प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए जाने पर पूरे प्रदेश में इनके विशिष्ट बैच लॉट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आयुक्त के आदेश पर गोरखपुर में भी उत्पादों की बिक्री और भंडारण रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतिबंधित उत्पादों में एक शुद्ध प्लस पान मसाला, तीन ब्रांड सुभाष, ओज मसाले, महाराजा च्वॉयस के चिली पाऊडर और ऑल टाइम स्नैक्स सॉस के विशिष्ट बैच की बिक्री पर रोक लगाई गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान संग्रहित किए गए 6 खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में इन...