गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। लगातार हो रही बारिश से नगर पंचायत बड़हलगंज के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या हो गई है। कस्बे के‌ हनुमान नगर वार्ड में बाछेपार गांव से हनुमान मंदिर, सहकारी समिति भवन तक सड़क पर पानी जमा होने से दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से जलजमाव हो रहा है। ऐसे में डेंगू जैसी संक्रामक बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। पिछले वर्ष सितंबर माह में इसी क्षेत्र के लगभग 50 मीटर दायरे में सात लोग डेंगू की चपेट में आए थे। दुकानदार संजय जायसवाल, भोलू शर्मा, विकास शाही और अवधेश यादव का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये खर्च कर नाला निर्माण और इंटरलॉकिंग कराई गई, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण इसका अपेक...