Gorakhpur News: जलभराव से टूटी सड़क का मरम्मत कार्य शुरू
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में हुए जलभराव से टूटी सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम मरम्मत कार्य कराना शुरू किया है। नगर निगम के अनुसार, मुख्य सड़कों और विभिन्न गलियों में क्षतिग्रस्त हिस्सों की पैचिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। नगर निगम के दावे के अनुसार यातायात और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए पैचिंग का काम दिन-रात दोनों पालियों में कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र में चिन्हित सड़कों पर पैचिंग कार्य लगातार जारी है। शेष जरूरी स्थानों पर भी जल्द काम पूरा कराया जाएगा। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि पैचिंग कार्य के दौरान कार्यस्थल के आसपास सावधानी बरतें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.