गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। शनिवार की अल सुबह हुई 110 मिमी बारिश ने नगर निगम के जलभराव से प्रबंधन के दावों की हकीकत सामने ला दी। महानगर के उन इलाकों में भी जलभराव दिखा जहां जहां सामान्य तौर पर पानी नहीं भरता। सोशल मीडिया पर लोगों के तीखे सवालों और आलोचना के बाद नगर निगम ने आनन-फानन में पांचों जोनों के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित कर दी है। यह टीम रविवार की रात से ही सक्रिय हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रात में सक्रिय रहेंगी सात क्यूआरटी टीमें, लापरवाही पर होगी कार्रवाईआलोचनाओं के बीच नगर निगम की प्रतिक्रिया आलोचनाओं के बीच नगर निगम ने देर शाम कार्यालय आदेश जारी कर महानगर के पांचों जोनों में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात करने का फैसला किया। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर जोनल ...