Gorakhpur News: जलभराव वाले इलाकों में पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, प्रमुख चौराहों और जलभराव से प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बारिश के दौरान आम लोगों की त्वरित सहायता करने और यातायात सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस बल और यातायात पुलिस के जवानों को जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही सड़क पर आवागमन में किसी तरह की बाधा होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारियों और पीआरवी (डायल 112) को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.