गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। जटेपुर वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर मुहर लग गई है। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सम्पवेल बनाकर तत्काल और पुलिया बनाकर स्थायी रूप से होगी जलनिकासी की कार्ययोजना तय की।

स्थायी समाधान के लिए निरीक्षण दिग्विजयनगर, जटेपुर वार्ड, हनुमंतनगर एवं आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शुक्रवार को महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, नगर आयुक्त अजय जैन, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, लोक निर्माण विभाग (सीडी-3) और उत्तर प्रदेश जल निगम (सीएंडडीएस) के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण में द...