गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महानगर में जलभराव की समस्या को लेकर महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है। सोमवार की देर रात मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों और जलनिकासी व्यवस्था की समीक्षा के दौरान स्पष्ट कहा कि जलनिकासी से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन ने मुख्यमंत्री के रूट पर सफाई, अतिक्रमण हटाने, पथ प्रकाश व्यवस्था, जलभराव वाले क्षेत्रों में नालों की सफाई, कीचड़ हटाने और गड्ढों की पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 48.04 मिलीमीटर बारिश में कई क्षेत्रों में जलभराव, पंपिंग जारी, अधिकारी...