Gorakhpur News: जलकल टंकी के ऑपरेटर कमरे में मिला युवक का शव
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरा गांव स्थित चकदेइया मोड़ पर जलकल की टंकी परिसर के ऑपरेटर कमरे में शुक्रवार को करीब 27 वर्षीय युवक का शव मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण चेहरा पूरी तरह सड़ चुका था और कमरे से तेज दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों को शुक्रवार को जलकल परिसर की ओर से दुर्गंध महसूस हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की तो वहां युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, शव की हालत देखकर उसके कई दिन पुराना होने की आशंका है। युवक ने काले रंग का सफेद पट्टीदार लोअर पहन रखा था। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ के साथ ही अन्य माध्यमों से उसकी पहचान कराने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.