Gorakhpur News: जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, दो गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़या टोला टेडावीर गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, खंती तथा ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। तहरीर के अनुसार एक पक्ष जमीन पर गड्ढा खोदकर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.