Gorakhpur News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, सात पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 स्थित जंगल अगही टोला भरवल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की रुतमा देवी पत्नी झीनक ने आरोप लगाया कि 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे जमीन की रंजिश में पड़ोसी विमलेश, अखिलेश और कमलेश ने घर पर चढ़कर उनके पति झीनक को जमीन पर पटककर लात-घूंसों, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के अखिलेश पुत्र स्वर्गीय चंद्रकेश ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अखिलेश की तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.