गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर लाठी-डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रकहट गांव निवासी सूरज कुमार भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चार सितंबर को जमीन के विवाद को लेकर सूरज भारती ने वादी और उसकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। मारपीट में दोनों घायल हुए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर गगहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सूरज कुमार भारती पुत्र धर्मेंद्र भारती निवासी रकहट को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...